
रायपुर – पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्राइवेट एडमिशन हेतु छात्रों के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है अब प्राइवेट में प्रवेश लेने वाले छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
राज्य शासन (उच्च शिक्षा विभाग नया रायपुर) के आदेश के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों में प्राइवेट स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रणाली में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है।
ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया नियमित विद्यार्थियों की अंतिम तिथि के बाद प्रारंभ होगी। पंजीयन के लिए 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है। पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित महाविद्यालय को संकायवार / विषयवार सूची प्रदान की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को हर सेमेस्टर में अलग से पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।




