लाहोद

भारतीजनता पार्टी युवा मोर्चा लाहोद मण्डल के उपाध्यक्ष बने संतोष वर्मा

लाहोद ।भारतीय जनता पार्टी संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी देने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश व जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर भाजयुमो लाहोद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सक्रिय युवा कार्यकर्ता संतोष वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद संतोष वर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा लाहोद कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने मंडल में उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए संगठन का सदैव ऋणी रहूँगा।

उन्होंने आगे कहा कि “हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि प्रत्येक युवा को राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ना और संगठन को अभेद्य बनाना है। हम सड़कों पर भी उतरेंगे और सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के दिलों में भी जगह बनाएंगे। संतोष वर्मा की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकताओ और युवा मोर्चा पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यकताओ का कहना है कि संतोष वर्मा की सक्रियता से मंडल में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की भाजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button