
( पत्रकार रॉकी साहू लवन )
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का महान प्रतीक ‘विजयादशमी’ का पर्व इस वर्ष नगर पंचायत लवन के ऐतिहासिक बाजार चौक दशहरा मैदान में अभूतपूर्व भव्यता अटूट जन-आस्था और असीम उत्साह के साथ संपन्न हुआ इस विशेष अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल राममय हो उठा जहाँ नगरवासियों और दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में लंकापति रावण के 50फीट ऊंचे विशालकाय पुतले का दहन किया गया पुतला दहन से ठीक पूर्व लवन की प्रसिद्ध रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का अत्यंत जीवंत सजीव एवं प्रभावशाली नाटकीय मंचन किया गया कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और संवाद अदायगी ने वहां उपस्थित अपार जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया जैसे ही श्री राम के बाण से रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा दशहरा मैदान जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न हुआ आयोजन
इस वृहद और अति-संवेदनशील आयोजन को निर्विघ्न सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे पुलिस प्रशासन की सतर्कता तथा निरंतर निगरानी के कारण हजारों की संख्या में पहुंचे आम जनमानस ने अत्यंत सुगम और सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद लिया पुलिस विभाग की बेहतरीन व्यवस्था और मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही, जिसकी सभी ने खुले दिल से सराहना की।

सहयोगियों की सक्रिय भूमिकाविजयादशमी के इस गौरवशाली आयोजन को अभूतपूर्व सफलता तक पहुंचाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रबंधन में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, पार्षद मृत्युंजय पाण्डेय, पार्षद अयोध्या जायसवाल, पार्षद यशुदास निराला,पार्षद भारत भूषण साहू, एल्डरमैन चूड़ा मनी सिंघम, गायेश्वर प्रसाद साहू , दिलीप बंदे, भावेश तिवारी, महेश कुर्रे एवं अन्य समर्पित सहयोगियों की सक्रिय और सार्थक भूमिका रही




