
( डोमार साहू गिधपुरी) तेलीन दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर युवा अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने युवाओं को किया संबोधित
सिलतरा – तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धरसीवा के अध्यक्ष महेन्द्र साहू के दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिलतरा स्थित तेलीन दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता तेलीन दाई का आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा युवाओं की समाज में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
बैठक में समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में साहू समाज से जोड़ने तथा समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
इस अवसर पर तहसील संगठन सचिव अनिल साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ कमल साहू, रायपुर संभाग महामंत्री लोकेश साहू, संयुक्त सचिव ईश्वर साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नागेश साहू, तहसील युवा अध्यक्ष महेन्द्र साहू, सारागांव परिक्षेत्र संगठन सचिव थलेश्वर साहू सहित चम्पेश्वर साहू, इकाई अध्यक्ष रवि साहू, वीरेंद्र साहू, मनोज साहू, लेखचंद साहू, दिनेश साहू एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।


