लवन

लवन क्षेत्र में दूध के दाम बढ़े गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का दूध 60 रुपये प्रति लीटर तय

लवन – लवन क्षेत्र के सभी दूध व्यवसायी एकजुट होकर दूध उत्पादक संघ की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार लवन क्षेत्र में दूध के नए दाम तय कर दिए गए हैं।दूध विक्रेता संगठन लवन क्षेत्र के सभी दूध व्यापारियों ने आपसी एकता और सहमति दिखाते हुए गत दिवस एक बैठक का आयोजन किया इस बैठक में सभी दूध विक्रेताओ ने एकमत होकर नए रेट लागू करने का निर्णय लिया जिसमे गाय का दूध 50 रुपये प्रति लीटर एवं भैंस का दूध 60 रुपये प्रति लीटर करने का सभी के सहमति से निर्णय लिया एवं वही नया रेट आगामी दिनों से पूरे क्षेत्र में चालू किया जाएगा। संघ द्वारा यह भी कड़ा निर्देश दिया गया है कि यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है, तो उस पर 5,000 रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जाएगा। दूध उत्पादक संघ लवन के मुख्य पदाधिकारी एवं सदस्य:इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संघ की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं अध्यक्ष ,लखन यादव ,उपाध्यक्ष दिलहरण यादव ,सचिव -केशव साहु,संरक्षक – राजेश यादव रविन्द्र कुमार यादव (गोलु ),विजय यादव,अजय यादव,रविन्द्र यादव,साधेलाल यादव,भोला यादव, राजु यादव,ईतवारी यादव, खोलबहरा यादव,लाला यादव,छोटु यादव ( कान्हा डेयरी ),करन यादव ,दीवाना यादव,लालू यादव ,सालिक यादव ,भुनेश्वर यादव, महेश्वर यादव,मुकेश साहु, छतराम यादव सहित अन्य दूध व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button