
( संवाददाता रॉकी साहू ) लवन नगर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बेहद धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता भगवान के मंदिर में लगना शुरू हो गया था जहाँ भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजन के लिए उत्सुक दिखे वही पंडित तलाश कृष्ण पाण्डेय ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे विशेष पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र जी की विधि-विधान से पूजा और महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात भगवान को नवनिर्मित रथ में विराजमान कराया गया नगर भ्रमण और भक्तों की आस्था
रथ में सवार होकर भगवान जब नगर भ्रमण के लिए निकले तो भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

रथ यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें ठाकुर देव चौक, बुढ़हा तालाब, सदर लाइन, महामाया मंदिर और बाजार चौक एवं मुख्य मार्ग जैसे क्षेत्र शामिल रहे।पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथ का स्वागत किया। भगवान की एक झलक पाने और रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। मुख्य मार्ग से होते हुए निकली यह भव्य रथ यात्रा देर रात्रि तक जारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।



