
(कुलेश्वर साहू लवन)। नगर पंचायत लवन में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उत्सव स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

दशहरा उत्सव के दौरान मंच पर राम मंडली द्वारा भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का आकर्षक मंचन किया गया। रामायण के प्रसंगों पर आधारित इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंचन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0009,0.0000;
brp_del_sen:1.0000,1.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: night;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 524288;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;zeissColor: bright;
इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भी दशहरा उत्सव का आनंद लिया। नगर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने विजयादशमी के पर्व को यादगार बना दिया।
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लवन में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव ने इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।




