लवन

कृषक सेवा सहकारी समिति कार्यालय में आयोजित हुई आवश्यक बैठक उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं समिति सदस्यों का सम्मान

लवन – कृषक सेवा सहकारी समिति कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस बैठक में विगत वर्ष संग्रहण केंद्र में कुशलतापूर्वक, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले श्रमवीरों एवं तौलक साथियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
विगत वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तौलक साथी कुलेश्वर जायसवाल एवं उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया बैठक के पश्चात आगामी वर्ष में समिति के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को सेवा प्रदान करते समय निम्नलिखित बिंदुओं को प्राथमिकता देना रहा वही प्रधिकृत अधिकारी दुर्गेश बाजपेई नें कहा की किसानों को किसी भी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यप्रणाली को ऐसा बनाया जाए जिससे किसानों का समय बचे और कार्य त्वरित गति से पूरा हो एवं समिति के कर्मचारियों एवं किसानों के बीच आत्मीयता और सम्मानजनक व्यवहार बना रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी दुर्गेश बाजपेई, प्रभारी समिति प्रबंधक सोमदत, राहुल यादव, राकेश साहू सहित समिति के समस्त कर्मचारीगण एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी सत्र में किसानों के हित में बेहतर सेवाएँ देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button