
रॉकी साहू लवन- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पैजनी में उल्लास नवभारत साक्षरता महाअभियान परीक्षा के अंतर्गत कुल 49 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें 5 पुरूष और 44 महिलाए शामिल है।सर्वप्रथम संस्था प्रमुख चूड़ामणि वर्मा द्वारा असाक्षरों को गुलाल लगाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।साथ ही उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को महाअभियान परीक्षा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए साफ और स्वच्छ पेपर बनाने के लिये प्रेरित किया।इस महाअभियान परीक्षा को सफल बनाने के लिये गांवों के असाक्षर किरीत साहू चैनसिंग साहू पिता-पुत्र,बिहारी यदु कांति बाई यदु पति-पत्नि,सुखीराम वर्मा,प्रमिला वर्मा पति-पत्नि,छुबु यादव पुनीता यादव पति -पत्नि,बंसराम साहू कौशिल्या साहू पति-पत्नि,रेवती वर्मा,सविता वर्मा देवरानी-जेठानी ने अपने परिवार सहित परीक्षा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।साथ ही समस्त परीक्षार्थियों ने खुश होकर परीक्षा दी।इस महाअभियान परीक्षा में प्रधानपाठक संतोष कुमार पैकरा,संकुल समन्वयक समारूदास बांधे,शिक्षकों में लोमश कुमार कोसरे,नरेंद्र कुमार साहू,विनोद कुमार पटेल,श्रीमति सुनीता ध्रुव,सुकृता सेन, ज्यामिति यदु,लक्ष्मीनारायण वर्मा,वीटी हुलसी वर्मा,रूखमणी वर्मा,संतोष वर्मा आदि के साथ साथ गांव के समस्त परीक्षार्थी शामिल थे।


