लवन

डोंगरीडीह से लवन विशाल कांवड़ यात्रा 28 जुलाई को, तैयारियां पूर्ण

( रॉकी साहू ) लवन ,श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर (परिवर) के तत्वावधान में दिनांक 28 जुलाई 2025 को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा ग्राम डोंगरिडीह महानदी से लवन तक निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे डोंगरिडीह से होगा।

यात्रा मार्ग में भक्तगण बोल बम के जयकारों के साथ भगवान शिव की आराधना करेंगे। कांवड़ यात्रा में लवन से डोंगरिडीह तक जाने के लिए विशेष रूप से समिति द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजक समिति के अनुसार यह आयोजन नगरवासियों की सहभागिता से भव्य रूप में सम्पन्न होगा। श्री संकट मोचन बालाजी समिति एवं समस्त नगरवासी इस आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं:
9826157280, 9977003604, 6269957280, 6266131560।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button