लवन

मां की तेरहवीं पर शासकीय प्राथमिक शाला लवन में कराया न्यौता भोजन

शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दाऊपारा लवन में विद्यार्थियों को कराया गया भोजन

लवन – शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दाऊपारा लवन में गत शुक्रवार को न्यौता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती ईश्वरी देवी टंडन की सासू मां एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घनाराम टंडन की माता स्वर्गीय बेन बाई टंडन की तेरहवीं के अवसर पर कराया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को खीर, पूड़ी, लड्डू, दाल, चावल, सब्जी एवं सलाद परोसा गया।

न्यौता भोजन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा करना और उनमें सामूहिकता एवं आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामाजिक सहभागिता और सहयोग की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य लवन श हरिशंकर जोशी उपस्थित रहे। साथ ही समन्वयक सतीश भारद्वाज, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घनाराम टंडन, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, कार्तिक अनंत, सेवक राम बर्मन, संत कुमार चतुर्वेदी, कु. वेणु टंडन, अरविंद टंडन एवं प्रधान पाठिका श्रीमती ईश्वरी देवी टंडन उपस्थित रहीं।

इसके अलावा शिक्षक गंगाधर नायक, रविकुमार कोसले, रविशंकर साहू, किरतराम वर्मा, उत्तम कुमार बारले, मुखीराम निषाद, भगतराम निषाद सहित उषा, गंगा, बृहस्पति, प्रियंका एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button