
( रॉकी साहू लवन ) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरदा के विकास को उस समय नई गति मिली, जब शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू ने यहाँ बहुप्रतीक्षित गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया लगभग 50 लाख 48 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह आधुनिक सड़क ग्रामवासियों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है विदित हो कि ग्राम मरदा की मुख्य सड़क पिछले काफी समय से जर्जर स्थिति में थी गड्ढों और धूल के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी ग्रामीण लंबे समय से एक पक्की और चौड़ी सड़क गौरव पथ की मांग कर रहे थे
वही ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक संदीप साहू ने शासन स्तर पर इस कार्य को प्राथमिकता दी और राशि स्वीकृत कराई
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप साहू ने कहा की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता है मरदा की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा देना हमारा लक्ष्य था जो अब साकार होने जा रहा है गौरव पथ बनने से गाँव की तस्वीर बदलेगी और व्यापार-व्यवसाय को भी बल मिलेगा
भूमिपूजन के अवसर पर गाँव में उत्सव जैसा माहौल देखा गया ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से अब उन्हें रोजमर्रा की दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे








