लवन

लवन चितावर मे लड़की का मर्डर करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लवन – जिला बलौदाबाजार में अपराध नियंत्रण एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लवन पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को अंधे कत्ल के एक संगीन मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें ग्राम चिंतावर में युवती की नृशंस हत्या कर फरार हुए आरोपी रामदयाल ध्रुव को झलप, पटेवा क्षेत्र जिला महासमुंद से हिरासत में ले लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को शाम लगभग 4.30 बजे ग्राम चिंतावर थाना लवन निवासी कु. सतरूपा ध्रुव (उम्र 24 वर्ष) का शव समारीन बाई के घर के पीछे बाड़ी में कुएं के पास खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतिका के गले पर किसी धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर हत्या की गई थी।

प्रार्थी पुनुकराम पटेल की सूचना पर लवन पुलिस द्वारा तत्काल धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक जांच एवं परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामदयाल ध्रुव पिता फूलसिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी नीम चौक, ग्राम चिंतावर, थाना लवन द्वारा पुराने झगड़ा-विवाद एवं जादू-टोना करने के मनगढ़ंत शक के चलते युवती की हत्या की गई थी और घटना के तुरंत बाद वह गांव से फरार हो गया था।

हत्या की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना लवन एवं साइबर सेल बलोदाबाजार की विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। साइबर सेल द्वारा आरोपी के भागने के संभावित मार्गों तथा तकनीकी इनपुट्स का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जिसमें आरोपी का लोकेशन महासमुंद जिले के सरहद्दी इलाके में मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया।

लवन पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर घेराबंदी की और फरार आरोपी को कस्टडी में ले लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार आदि की बरामदगी व अन्य वैधानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button