
( संवाददाता रॉकी साहू लवन। ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन के अंतर्गत क्षेत्र की पात्र बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएम एच ओ डॉ राजेश अवस्थी के निर्देशन मे विशेष एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पात्रता
स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशानुसार यह निःशुल्क टीका उन बालिकाओं के लिए अनिवार्य है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी तक 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किशोरावस्था में यह टीका लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने के खतरे से बचाया जा सकता है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार दोनों ने इस टीके की अनुशंसा की है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन के माध्यम से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप बांधे ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सक्रिय सहयोग दें एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है अबतक ब्लॉक अंतर्गत 717 बालिकाओं को टिका लगाया जा चूका है उन्होंने आगे कहा की अपने आसपास की पात्र बालिकाओं को चिन्हित करें।उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं ताकि वे एक सुरक्षित स्वास्थ्य भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें


