
राकी साहू लवन
मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है । जिसमें नगर पंचायत लवन अंतर्गत संचालित एम. एम.यू. क्रमांक 05 में नगर पंचायत लवन के माणिकचन केंद्र मे स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। एम. एम.यू. क्रमांक 05 में कुल 83 हितग्राहियों का इलाज हुआ और 39 लोगों का लैब टेस्ट हुआ और 80 लोगो को दवा दी गयी है
यह योजना गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहीं है। एम. एम.यू द्वारा वार्ड वार्ड शिविर लगाकर मुफ़्त मे इलाज किया जा रहा जिससे आम नागरिको को योजना का लाभ मिल रहा है
मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत नगर पंचायत लवन में आम नागरिको हेतु माह में 12 दिवस शिविर का आयोजन किया जाता हैं तथा कार्यरत सफाई कर्मियो स्वच्छता दीदी का हर माह स्वास्थय परीक्षण कराया जाता हैं जिससे कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थय का वातावरण निर्मित किया जा सके।



