लवन

शिक्षक विशेषर साहू को मिला प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक सम्मान

लवन – बलौदाबाजार जिले के शिक्षकीय जगत के लिए गौरव का विषय है कि विशेषर साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघारी, को उनके उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राज्य शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के शुभ करकमलों से श्री साहू ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनके शिक्षकीय जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं चिरस्मरणीय क्षण है।

श्री साहू ने सदैव शिक्षण को केवल एक दायित्व न मानकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारी शिक्षण, अनुशासन, संस्कार एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर श्री साहू ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि मात्र नहीं है, बल्कि मेरे गुरुजनों, परिवारजनों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उन सभी शुभचिंतकों के स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग का सम्मान है, जिन्होंने मेरे शिक्षकीय सफर को निरंतर प्रेरणा प्रदान की।”

उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी के एस मरावी, सहायक संचालक आशीष तिवारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टंडन, संकुल परिवार भालूकोना के प्राचार्य सुरेश कुमार साहू संकुल समन्वयक गुरु दयाल कैवर्त, श्रीमती लता ध्रुव, चंद्रकांत वर्मा, दिलीप कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला परिवार सिंघारी के प्रधान पाठक द्वय श्रीमती उत्तरा साहू, करन लाल चंद्राकर, सहकर्मी शिक्षक नंदनी देवी मानिकपुरी, अदिति साहू, जयंत वर्मा, कन्या कुमारी साहू, किरण श्रीवास, विद्यार्थी, अभिभावक प्रेम राम वर्मा, परमानंद पटेल, शिव चरण वर्मा नील श्याम पटेल, रामधन पटेल, संतोष दास, विभिन्न जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य शिव वर्मा, श्रीमती उषा रामाधार साहू सरपंच विश्व कुमार पटेल ,उपसरपंच रामप्यारे पटेल, अंजोरी पटेल, बिसाहू पटेल, सुरेंद्र वर्मा एवं एम.एल.साहू (से.नि.व्याख्याता), योगेश साहू (व्याख्याता) नरेन्द्र साहू, मनोज साहू, नंदू साहू, सरोज पैकरा, क्रांति ध्रुव, फाल्गुनी साहू, मनहरण साहू, रोहित साहू, डेविड प्रजापति, विनोद साहू, रविशंकर पैकरा, हेमकिरण साहू समेत क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

यह सम्मान न केवल श्री विशेषर साहू के लिए, बल्कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघारी एवं पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button