लवन

ग्राम डमरू मे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

रॉकी साहू लवन , ग्राम डमरू की पावन धरा पर माँ महामाया की असीम अनुकंपा समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। सोमवार को आयोजन के प्रथम दिन गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों की गूंज के साथ निकली इस भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया इस आध्यात्मिक महोत्सव में सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. हेमप्रकाश पाण्डेय के सुपुत्र पं. प्रीतम पाण्डेय अपनी ओजस्वी और अमृतमयी वाणी से भक्तों को भागवत महिमा का श्रवण कराएंगे आयोजन समिति के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगी कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का सजीव चित्रण किया जाएगा आगामी दिनो मे 7 अप्रैल शुकदेव आगमन,8 अप्रैल ध्रुव चरित्र एवं वामन अवतार,9 अप्रैल श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंदोत्सव 10 अप्रेल बाल लीला 11 अप्रैल कंस वध एवं रुक्मणी विवाह,12 अप्रैल परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा एवं हवन-पूर्णाहुति।इस ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान रामलाल साहू एवं श्रीमती प्रमिला साहू हैं।आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी और आयोजन समिति तन-मन-धन से जुटे हुए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button