छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू ने किया ‘हरे कृष्णा हीरो शोरूम’ का उद्घाटन संचालकों को दी बधाई

(डोमार साहू गिधपुरी) सडी क्षेत्र के दुपहिया वाहन प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में ‘हरे कृष्णा हीरो शोरूम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बलौदाबाजार जिला साहू संघ के अध्यक्ष सुनील साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुनील साहू द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर की गई। शोरूम के संचालक वीरू साहू और दीपक साहू ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी गणमान्य नागरिकों का फूल-मालाओं और शॉल-श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया।ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा सुनील साहू इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा, “सडी जैसे बढ़ते क्षेत्र में हीरो जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के शो रूम का खुलना स्थानीय नागरिकों के लिए बेहद हर्ष का विषय है। अब क्षेत्र के लोगों को वाहन खरीदने और उसकी सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वीरू साहू और दीपक साहू का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे न केवल स्थानीय स्तर पर सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।” उन्होंने दोनों युवा संचालकों के उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय में निरंतर उन्नति की कामना की।

उद्घाटन पर उमड़ी शुभ चिंतकों की भीड़
इस उद्घाटन समारोह में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बलौदा बाजार जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू राजाराम साहू पारस साहू मुकेश साहू महेंद्र वर्मा बिसेसर वर्मा राजेश साहू जीतू साहू गोरे लाल यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने हिस्सा लिया। सभी ने वीरू साहू और दीपक साहू को नए प्रतिष्ठान की बधाई दी। संचालकों ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि शोरूम में ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं और विश्वसनीयता प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button