रायपुर

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर मनीष कुमार साहू को मिला डॉ की उपाधि

( रॉकी साहू लवन ) लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए युवा समाजसेवी मनीष कुमार साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। फरीदाबाद (हरियाणा), एनसीआर दिल्ली में 12 सितंबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन तथा मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा, वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (NADA), भारत सरकार तथा डॉ. सी. पी. यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के हाथों डॉ. मनीष कुमार साहू ने सम्मान ग्रहण किया।
विदित हो की मनीष कुमार साहू ने जनसंचार के क्षेत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने यूजीसी-नेट (मास कम्युनिकेशन) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वे विगत नौ वर्षों से जनसंपर्क, जनसंचार, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होने पर मनीष कुमार साहू ने अपने पिता मुरारी लाल साहू, माता सीता साहू, धर्मपत्नी रेणुका चंदन, भाई नितीश साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रॉकी साहू सहित मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी की चयन समिति, समाज के वरिष्ठजनों, गुरुजनों और सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों, समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाजहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।मनीष कुमार साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों, परिवारजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान को उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button