
( कुलेश्वर साहू लवन ) शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पैजनी के स्काउट गाइड द्वारा हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली, कहानी पठन, पुस्तक वाचन, पोस्टर निर्माण जैसे विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टंडन ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतिदिन हिंदी बोलने, पढ़ने, लिखने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों की कार्यक्रम की सराहना की। भारत स्काउट गाइड विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा द्वारा हिंदी दिवस की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा के महत्व एवं हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर अपना विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संकुल समन्वय समारू दास बांधे शिक्षक अरुण कुमार रात्रे, लोमस कुमार कोसले, शिक्षिका सुकृता सेन, सुनीता ध्रुव, ज्यामिति यदु, पुष्प लता वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, स्काउट गाइड एवं शाला के बच्चे बड़ी संख्या में भाग लिए।



