लवन

बीजेपी कार्यकर्ताओ नें संत रविदास जयंती पर निकाली कलश यात्रा

लवन – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत संत रविदास जी के जन्मस्थान वाराणशी से लायी गयी पावन मिट्टी के कलश यात्रा का कार्यक्रम लवन मंडल में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हमें समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश देता है। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।लवन मंडल मे कलश यात्रा का कार्यक्रम लवन मंडल के ग्राम मुंडा से शुरू होकर ढनढनी, बरदा, अहिल्दा,चिचिरदा होते हुए लवन के रविदास चौक में समापन हुआ ।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विजय यादव जी,संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक गिरधारी लाल वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष तोषकुमार यादव ,जिला अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री गोविंद घृतलहरे , युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत यादव , लवन मंडल महामंत्री नरेश साहू ,चंद्रभूषण वर्मा , नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू ,एल्डरमैन चूड़ामणि सिंघम् , गायेश्वर साहू , किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य शिव वर्मा , गेंदलाल सेन , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मधुकर , महामंत्री राजेश , महिला मोर्चा अध्यक्ष शांता साहू , महामंत्री युवा मोर्चा घुराऊ वर्मा , उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गजानन वर्मा , बूथ अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा , सत्येंद्र लहरी , संतोष लेसर , अशोक ,प्राधिकृत अधिकारी लवन दुर्गेश बाजपेयी , प्राधिकृत अधिकारीअहिल्दा परदेसी वर्मा ,युुवा मोर्चा महामंत्री विजय साहू ,पार्षद भारत भूषण साहू ,योगेश सिंघम ,किशोर बंजारे , अजय साहू , रविदास समाज के अध्यक्ष राधेश्याम कुल्लू रात्रे एव भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button