
राकी साहू लवन. 26 जून कोशासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पैजनी में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्यौता भोज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमेश्वर यदु जिला पंचायत सदस्य बलौदा बाजार एवं श्रीमति ललिता यदु जनपद पंचायत सदस्य बलौदा बाजार थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच श्री हलधर वर्मा द्वारा किया गया।शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर,पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर उनका स्वागत किया गया।साथ ही उन्होंने सभी बच्चों एवं
पालको को शाला प्रवेश उत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समस्त बच्चों को नियमित शाला आने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात गांव के सरपंच हलधर वर्मा,सचिव मनोज धृतलहरे पूर्व सरपंच अनिता वर्मा,पंच दिनेश वर्मा,उत्तरा यदु,रामेश्वरी वर्मा,राजेश वर्मा,चम्मन जांगड़े,पालकों में संजय टंडन,उमा वर्मा,हेमंत वर्मा,रोहित वर्मा,चंद्रप्रकाश वर्मा,आदि के द्वारा न्यौता भोज
कार्यक्रम में केला,अंगूर,समोसा,चॉकलेट, पोंगा नड्डा,आदि का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष गिरवर वर्मा,ग्राम पटेल कांशीराम यदु,पंच टेश वर्मा,पालकों में खेमसिंह वर्मा,अमरूद,लक्ष्मण वर्मा,शाला के प्रधानपाठक चूड़ामणि वर्मा, संतोष कुमार पैकरा,शिक्षकों में लोमस कोसरे, विनोद कुमार पटेल,अरुण कुमार रात्रे,नरेंद्र कुमार साहू,सुकृता सेन,सुनिता ध्रुव,ज्यामिति यदु,मनोज वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।








