
( रॉकी साहू लवन ) कहते हैं कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो लोकतंत्र की खूबसूरती और गहरी दोस्ती की मिसाल पेश कर रही है एक ही स्कूल और एक ही क्लास में कभी एक साथ ककहरा सीखने वाले दो युवा दोस्त आज राजनीति के मैदान में आमने-सामने हैं लेकिन अपने-अपने दल के प्रति पूरी निष्ठा के साथ।
हाल ही में हुई नियुक्तियों के बाद लवन की राजनीति में इन दो चेहरों की चर्चा जोरों पर है
गुरु दयाल यादव जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए लवन ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी है
वही अनुपम बाजपेई जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताते हुए लवन मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है
संयोग ऐसा है कि गुरु दयाल और अनुपम ने एक ही स्कूल में एक ही क्लास मे पढ़ाई की आज वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि दोनों अपने-अपने राजनीतिक दलों के ब्लॉक एवं मंडल स्तर के शीर्ष पदों पर आसीन हैं
विदित हो की दोनों ही नेता अपनी अपनी पार्टियों के प्रति समर्पित हैं जहाँ गुरु दयाल कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हैं वहीं अनुपम बाजपेई भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं
लवन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोनों ही युवा ऊर्जा से लबरेज हैं और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता के साथ निभा रहे हैं अक्सर राजनीति में कड़वाहट देखने को मिलती है लेकिन इन दोनों ने यह साबित कर दिया है कि विचारधारा अलग होने का मतलब व्यक्तिगत मनमुटाव नहीं होता दिन भर राजनीति के मैदान में अपनी-अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले ये दोनों युवा आज की नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं कि कैसे स्वस्थ राजनीति और निजी रिश्तों के बीच संतुलन बनाया जाता है







