
( रॉकी साहू ) बलौदा बाजार जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम डमरू में महात्मा गांधी जन कल्याण समिति द्वारा 150 महिला पुरुषों का सम्मान किया गया विगत दिनों शिशु मंदिर बाजार चौक डमरू में समिति द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी सरस्वती मां एवं गायत्री माता का सर्व समिति द्वारा माल्यार्पण एवं पूजा पाठ उपरांत मंचस्व अतिथि अमर सिंह पैकरा, शिव प्रसाद ध्रुव, बहूर सिंह साहू ,रेवाराम मिरी, कुंवर सिंह पैकरा, पुनी राम पैकरा ,लालाराम साहू ,डॉक्टर एलएस ध्रुव, एवं लाला साहू श्रीमती उमा बाई पैकरा का पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर प्रारंभ किया गया। 75 महिला एवं 75 वृद्ध पुरुषों का चंदन का तिलक लगाकर साल से सभी को सम्मानित किया गया है एवं सभी के लिए समिति द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई कार्यक्रम का शुभारंभ सुशील यादव एवं रामलाल साहू द्वारा किया सेवकराम साहू द्वारा सफल संचालन किया गया इस अवसर पर जितेंद्र सिंह पैकरा,डॉ रामनाथ देवदास, संतोष राजपूत, डॉक्टर टेकराम साहू, सुशील जायसवाल ,दिनेश साहू ,नेतु पैकरा, मालक साहू ,कृष्णा साहू, बिहारी साहू, जितेन जायसवाल, राजेश सोनी, देशराम साहू, रामकुमार साहू ,गजेंद्र पैकरा,संजय साहू ,रसमय विश्वास ,मनोज सेन ,बलदाऊ साहू ,द्वारिका सेन एवं अन्य दर्जनों समिति सदस्य तथा सैकड़ो मातृशक्ति बुजुर्ग उपस्थित रहे।









