
रॉकी साहू लवन, भारतीय जनता पार्टी मंडल लवन मे प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन लवन गेस्ट हाउस मे आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जांजगीर चांपा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीयड श्रीमति कमलेश जांगड़े उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम मे लवन मंडल के प्रबुद्ध नागरिको का शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की वृहद चर्चा कर इस कालखंड में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा एवम सम्मान में हुई बढ़ोत्तरी पर बात हुई एवम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्तमान समय में समाज मे उनके सराहनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर कर आगे भी समाज एवं देश हित मे कार्य करते रहने की निवेदन किया गया ।सम्मानित होने वालो मे के एल बंजारे वरिष्ठ चिकित्सक, अशोक साहू समाज प्रमुख, मुलचंद सेन समाज प्रमुख, सहल यादव समाज प्रमुख, अनिल पांडेय वरिष्ठ व्यवसायी, लल्लूराम साहू वरिष्ठ व्यवसायी , दिलीप नवरंगे कला जगत, रामखिलावन वर्मा वरिष्ठ नागरिक, भागीरथी यादव समाज प्रमुख, सुनाराम साहू वरिष्ठ व्यवसायी, दिनेश धीवर समाज प्रमुख, भुलऊराम डहरिया गायत्री परिवार, बुधराम साहू समाज प्रमुख, रामनाथ यादव समाज प्रमुख, कन्हैयालाल बंदे कला जगत भाजपा परिवार की ओर से जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद माननीय श्रीमति कमलेश जांगड़े,जिला महामंत्री विजय यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुलोचना यादव,जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गिरधारीलाल वर्मा ,लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी,जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत यादव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सरिता जायसवाल, लवन नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू , जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति त्रिवेणी मानिकपुरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फूलसाय साहू,महामंत्री नरेश साहू, चन्द्रभूषण वर्मा , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव वर्मा , कि मो महामंत्री विजय साहू ,वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम साहू, योगेश साहू,प्राधिकृत अधिकारी लवन दुर्गेश बाजपेयी,प्राधिकृत अधिकारी मुण्डा गजानन वर्मा,गौ सेवा आयोग अध्यक्ष केशव मिश्रा पार्षद भारत भूषण साहू के अलावा बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




