अमलुकुंडा में 27 अक्टूबर से होगा अखंड नवधा रामायण समारोह, मानस गान प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार

(कुलेश्वर साहू लवन) – डमरू समीपस्त ग्राम अमलुकुंडा में श्री अखंड नवधा रामायण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2026 का अखंड नवधा रामायण समारोह एवं मानस गान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की आराधना, रामायण पाठ और मानस गान के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया के अवसर पर स्थापना, पूजन एवं शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर 2026, बुधवार को मानस गान प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, 5 नवंबर 2026, गुरुवार को हवन एवं सहस्रधारा के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
मानस गान प्रतियोगिता के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम पुरस्कार 20,001 रुपये, द्वितीय 15,001 रुपये, तृतीय 10,001 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 7,001 रुपये रखा गया है। इसके अलावा पंचम पुरस्कार 5,001 रुपये, षष्ठम 4,001 रुपये, सप्तम 3,001 रुपये, अष्टम 2,501 रुपये, नवम 2,001 रुपये और दशम पुरस्कार 1,501 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
समिति की कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजवा पटेल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ध्रुव तथा कोषाध्यक्ष इंद्रकुमार एवं सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संरक्षक के रूप में महावीर ध्रुव और सुधांशु पटेल सहित अन्य सदस्य सहयोग करेंगे। आयोजन में पुजारी, ज्योति पुजारी, मंच संचालक, वालंटियर, भोजन भंडारी एवं चाय व्यवस्थापक सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।




