डमरू महामाया मंदिर में नवरात्र पर्व पर प्रज्वलित हुईं 1072 मनोकामना ज्योति कलश,दूर-दूर से पहुँच रहे हैं श्रद्धालु

( पत्रकार रॉकी साहू ) शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र के अवसर पर ग्राम डमरू स्थित ऐतिहासिक माँ महामाया मंदिर में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। महामाया विकास समिति और समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से इस वर्ष मंदिर में भव्य रूप से ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार नवरात्र पर्व पर कुल 1072 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं जिसमे तेल की ज्योति 919 एवं घृत (घी) की ज्योति: 153 कुल प्रज्वलित ज्योति 1072 है।

माता महामाया के दरबार में प्रज्वलित इन सैकड़ों दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर आलौकिक और ऊर्जावान नजर आ रहा है। नवरात्र के इन पावन दिनों में माता के दर्शन और मनोकामना ज्योति के दर्शन के लिए डमरू सहित दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में महामाया विकास समिति के पदाधिकारियों और समस्त ग्राम डमरू के नागरिकों का अहम योगदान रहा है।जिसमे डॉ. जितेन्द्र सिंह पैकरा,अध्यक्ष नंदलाल साहू,उपाध्यक्ष महेतरू साहू,सचिव अनिल पैकरा,कोषाध्यक्ष बीरसिंह पैकरा,सह-सचिव छत्तर साहू, कृष्णा साहू, शत्रुहन पैकरा, भारत साहू, अश्विन साहू, भेखसिंग पैकरा, कृष्णा (गड्डु), हेमकुमार पैकरा (पुजारी), लखन साहू, कृष्णा (सेल्समेन), जयराम साहू, रामकुमार साहू, राजेन्द्र पैकरा, सूर्याकांत साहू, बहुर साहू, तिजराम साहू, हेमलाल साहू, धनऊ निर्मलकर, गोविन्द पैकरा, राधे साहू, रंजीत साहू, मनोज निर्मलकर, दिनेश सेन, गौचरण यादव, बालमुकुंद साहू और दुवास साहू सहित समस्त समिति सदस्य व ग्रामवासी सहयोग प्रदान कर रहे है वही समिति द्वारा मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे माता के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।डमरू का यह माँ महामाया मंदिर इस समय पूरे क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।



