डमरु

डमरू माँ महामाया मंदिर में नवरात्रि ज्योतिकलश प्रज्जवलित हेतु तैयारी जोरो पर

( रॉकी साहू लवन ) बलौदाबाजार जिले से 15 कि की दूरी पर सोनाडीह सीमेंट प्लांट से लगे हुए ग्राम डमरू में ऐतिहासिक मां महामाया देवी मंदिर में इन दिनों शारदीय क्वार नवरात्री की तैयारी जोरो पर चल रही है इस पावन पर्व पर लगभग हजारों के तदात् में ज्योति कलश प्रज्जवलित होने की संभावना है। श्रद्धालु अपने नाम से ज्योति कलश बुक करा रहे है। शारदीय क्वार नवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में माता सेवा जसगीत की धुम प्रतिदिन रहेगी इस बार क्वार नवरात्रि 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगी 18 अक्टूबर रविवार को दुर्गाष्टमी हवन कन्या भोज एवं भण्डारा तथा प्रसाद वितरण तथा 19 सोमवार दुर्गा नवमी एवं ज्योत विसर्जन होगी। महामाया मंदिर में साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रही है। मंदिर परिसर में स्थित ज्योति कलश कक्षों की सफाई कर कलशों को कतार बद्ध रखने की तैयारी चल रही है। नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरा मंदिर परिसर माता सेवा जसगीत से गूंज उठते है। क्वार नवरात्रि के अवसर पर पुरा गांव मेला के रूप में परिवर्तित हो जाता है। मॉ महामाया एवं दुर्गा मॉ पाठ तथा सुबह 6 बजे एवं शाम 6 बजे आरती तथा अष्टमी के दिन कन्या भोज ग्राम पुरोहित पंण् मोहित तिवारी द्वारा संम्पन्न किया जाता है। जिसमे महामाया समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं समिति के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की यहां प्राचीन समय से श्रद्धालु व भक्तगण अपना मनोकामना लेकर आते है और मनोवांछित फल प्राप्त कर जाते है। यहां क्षेत्र के अलावा अन्य तहसील जिला एवं दूसरे राज्य के श्रद्धालू भी ज्योत प्रज्जवलित करने आते है जिससे यहां की महत्ता बढ़ती ही जा रही है। यह मंदिर क्षेत्र के लिये एक ऐतिहासिक है मंदिर से लगा हुआ पुराने किले ;गढ के रूप में सुशोभित है। जो श्रद्धालुओं का आकर्षण का केन्द्र है समिति द्वारा इस वर्ष भी मनोकामना हेतु तेल ज्योति रूपये 701 एवं घृत ज्योति रूपये 1101 रखा गया है जो श्रद्धालू भक्त ज्योत जलाने की इच्छा रखता है वह महामाया मंदिर के पुजारी हेमकुमार पैकरा 9111870454 के पास संपर्क कर शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। महामाया समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहू संरक्षक, डॉ जितेन्द्र सिंह पैकरा, उपाध्यक्ष महेतरू साहू, शत्रुहन पैकरा, कोषाध्यक्ष बीरसिंह पैकरा, सचिव अनिल पैकरा, सह सचिव सुर्यकांत साहू, सदस्य राधे पैकरा, भेकसिंह पैकरा, बहुर साहू, दिनेश सेन, कौशल साहू, रामकुमार साहू, गौकरण यादव, राजेन्द्र पैकरा, रंजीत साहूए राधेश्याम साहू, गोविन्द पैकराए भारत साहू, कृष्णा कुमार साहू शत्रुहन साहू, कृष्ण साहू, ओमप्रकाश साहू, कृष्ण कुमार साहू देवीदयाल निर्मलकर, द्वास साहू, छत्तर साहू, लखन साहू, जयराम साहू, अश्वनी साहू, एवं पुजारी हेमकुमार पैकरा / रामसिंह पैकरा इस पावन कार्य में ग्राम सरपंच एवं पंचगण तथा ग्रामवासियों का योगदान भी सराहनीय रहता है।महामाया समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं समिति के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा तैयारी में लगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button