डमरु

डमरू गांव में गांधी जयंती पर वृद्ध जनों का सम्मान होगा

( रॉकी साहू लवन ) सीमेंट प्लांट सोनाडीह से लगा हुआ ग्राम डमरू में विगत दिनों महात्मा गांधी जनकल्याण समिति का आवश्यक बैठक रखा गया था। जिसमें 75 वर्ष के वृद्ध जनों एवं 10 वी 12 वी बोर्ड परीक्षा में 85% अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्रा का भी इस मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से चले आ रहे हैं समिति स्वयं चंदा कर यह कार्यक्रम को आयोजित करते हैं और महात्मा गांधी के बताएं रास्ते पर चलने को प्रेरित करते हैं। अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण क्रमशः जितेंद्र पैकरा एवं बिहारी साहू को मनोनीत किया गया। इस प्रकार संरक्षक द्वय रामलाल साहू डॉक्टर रामनाथ देवदास, उपाध्यक्ष सुशील यादव, सचिव सुशील जायसवाल, सहसचिव गजेंद्र पैकरा, कार्यकारी सदस्य डॉक्टर टेकराम साहू, बलदाऊ साहू, देशराम साहू, डॉक्टर एल एस ध्रुव व संजय साहू आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button