डमरु

डमरू में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

( रॉकी साहू ) डमरू महान वक्ता, राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर, सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शक्तिकेन्द्र केंद्र डमरू में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन देश सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह पैकरा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल लवन के उपाध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता शत्रुहन जायसवाल, देवलाल साहू, पुन्नालाल साहू, छतराम साहू, परदेशी साहू, भारत साहू, सुंदर साहू, रामलाल साहू, करन निषाद, समारू साहू, बंशी साहू, जनक साहू, बाला चंद्राकर, लक्ष्मीकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button