डमरु

डमरू में महात्मा गांधी जन कल्याण समिति द्वारा 2 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

( रॉकी साहू लवन ) गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम डमरू में ‘महात्मा गांधी जन कल्याण समिति’ के तत्वावधान में एक गरिमाममय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही देहदान जैसी महादान की घोषणा ने पूरे कार्यक्रम को एक नई प्रेरणा दी।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज के जिला अध्यक्ष कुशल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व समाज के संरक्षक पुहुप राम यदु, राम कुमार साहू, लाला राम साहू, अनिल सिंह पैकरा कुंवर सिंह पैकरा, पत्रकार रॉकी साहू मंच पर आसीन रहे।


बुजुर्गों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान 75 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 60 बुजुर्ग ग्रामवासियों का तिलक लगाकर, शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह (शील्ड) भेंट कर सत्कार किया गया। इसके साथ ही, क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले गाँव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी उनकी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब डॉ. टेकराम साहू ने अपने शरीर का देहदान करने की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लाला राम साहू पिता- गणेश राम साहू वे और उनकी पत्नी खोलबहरीन साहू द्वारा वर्ष 2016 में ही अपना देहदान करने का संकल्प लिया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अंगदान, रक्तदान और देहदान के प्रति जागरूक करते हुए इसके महात्म्य के बारे में बताया और लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह हरी पैकरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक रामलाल साहू, डॉ. रामनाथ, देवदास; अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह पैकरा, उपाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार यादव, सचिव सुशील जायसवाल, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, सहसचिव गजेन्द्र पैकरा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. टेकराम साहू, संजय कुमार साहू, डॉ. एल.एस. ध्रुव, बलदाऊप्रसाद साहू, देशराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, संतोष सिंह चौहान, सेवक राम साहू, दिनेश कुमार साहू, रसमय विश्वास, राजेश कुमार सोनी, जसवंत सिंह पैकरा, मनोज कुमार सेन, जितेन्द्र जायसवाल, रामकुमार साहू, महेत्तरू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button