
लवन – नगर पंचायत लवन के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली वही नगर पंचायत मे मुख्य मार्ग से माँ महामाया मंदिर तक गौरव पथ निर्माण एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार 18 नवंबर को सायं 5 बजे लवन नगर स्थित मंगल भवन परिसर में आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहे।

वही मुख्य अतिथि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नें उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज नगर पंचायत लवन के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है। गौरव पथ निर्माण भूमिपूजन एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन लोकार्पण एवं बीजेपी कार्यालय भूमिपूजन के इस अवसर पर आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। गौरव पथ के निर्माण से नगर की आवागमन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी वहीं मंगल भवन सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सामने आएगा। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लवन के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल नें कहा की विकास की कोई भी योजना तभी सार्थक होती है जब वह जमीनी स्तर पर आमजन के जीवन को आसान बनाए। गौरव पथ और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन जैसे कार्य निश्चित रूप से लवन की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देंगे जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र का निरंतर विकास संभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है, वे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होंगे तथा इनका लाभ लवन के प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगा। इस अवसर पर बलौदाबाजार प्रभारी अमित साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत बलौदाबाजार अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री विजय यादव, भाजपा लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सत्यभामा साहू , मीना बार्वे, दुर्गेश बाजपेई, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव पार्षदगण भारत भूषण साहू (वार्ड क्र. 01), सत्यावती गेंदराम सेन (वार्ड क्र. 11), रूपा गोलू धीवर (वार्ड क्र. 12), एल्डरमेन दिलीप बंदे, गायेश्वर प्रसाद साहू, चुड़ामणि सिंघम, मंडल महामंत्री नरेश साहू , चन्द्रभूषण वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शांता साहू, अजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश मधुकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष डेविड प्रजापति, महामंत्री विजय साहू, उपाध्यक्ष सुमेन्द्र बार्वे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम कैवत्य, उपाध्यक्ष गेंदराम सेन, वरिष्ठ नेता बुधराम साहू, ओमप्रकाश साहू, श्रीचंद साहू, रमाशंकर साहू, ईश्वरी वर्मा, बृजरतन लोधी, केशव साहू, पुरन पटेल, सुनाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश कुमार साहू लवन नें समस्त अतिथियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



