लवन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन का विधानसभा घेराव के संबंध में विशेष बैठक संम्पन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन द्वारा अध्यक्ष गुरुदयाल यादव के नेतृत्व में विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार को रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव के संदर्भ में रणनीति तैयार किया गया वही ब्लॉक् अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूट पाट, हत्या तथा विगत दिनों बलौदा बाजार में घटित आगजनी के विरोध में दिनांक 24 जुलाई को विधानसभा घेराव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें लवन ब्लाक से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने अपील व निवेदन किया गया उक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर एवं कसडोल विधानसभा के प्रभारी आशीष गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से परमेश्वर यदु सदस्य जिला पंचायत बलौदाबाजार, देवीलाल बार्वे महामंत्री जिला कांग्रेस बलौदाबाजार, सतीश पाण्डेय सचिव जिला कांग्रेस बलौदाबाजार, मृत्युंजय वर्मा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस लवन, कमलनारायण प्रजापति उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस लवन, बीरेंद्र बहादुर कुर्रे, सचिव जिला कांग्रेस, कोमल वर्मा जनपद सदस्य बलौदाबाजार, मृत्युंजय पाण्डेय पार्षद नगर पंचायत लवन, प्रवीण टंडन सचिव ब्लॉक कांग्रेस लवन, धनेश्वर साहू,प्रेमलता बंजारे, मनोज बंजारे, अजय बार्वे, मोरध्वज वर्मा, कलीमुल्ला अंसारी, ननकी साहूआदि कांग्रेस जन उपस्थिति रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button