
( संवाददाता रॉकी साहू ) लवन नगर के साहू समाज के गौरव डॉ मधु किरण साहू ने अपना एमबीबी एस की पढ़ाई पूर्ण कर ली है। विदित हो कि डॉ मधु किरण साहू लवन नगर निवासी शिक्षक राघोराम साहू प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला अमलकुन्डा एवं श्रीमती राजकुमारी साहू प्रधान पाठिका ग्राम मिश्राइनडीह के पुत्री है वही मधु किरण की बड़ी बहन डॉ रश्मि किरण साहू भी एमबीबिएस की पढ़ाई पूर्ण कर ली है। विदित हो कि डॉ मधु किरण साहू शुरू से ही पढ़ाई में होनहार छात्र रही हैं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के ही संत थॉमस स्कूल से ग्रहण किया। पश्चात चौथी और पाँचवी की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल से एवं 6 वी से 12 वी की पढ़ाई रायपुर माना स्थित नवोदय विद्यालय से की है उन्होंने एग्ज़ाम क्लियर कर एम बीबी एस की पूरी पढ़ाई पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से पूर्ण की है उनकी पढ़ाई पूर्ण होने पर उनके परिजन उनके दादा पंच राम साहू, नरेंद्र कुमार साहू, रेक राम साहू, मधुकर साहू, तेज मित्र साहू, कैलाश साहू, पंकज साहू, ओमप्रकाश साहू सहित उनके मित्रगण व परिवार के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


