लवन

नम आँखों से दी माता को विदाई

लवन -नगर लवन में बाजे-गाजे के साथ मां दुर्गा और माँ सरस्वती की प्रतिमा का धूम-धाम से विसर्जन किया गया! नवरात्रि की समाप्ति के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान भक्तो ने नम आंखों से माता को बिदाई दिया, विसर्जन यात्रा में गांव के बच्चे,बुजुर्ग तथा महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।माता की विसर्जन यात्रा को गांव की समृद्धि के लिए विभिन्न गलियों से होकर नगरबस स्टेण्ड से जाड़ा तालाब तक ले जाया गया। विसर्जन यात्रा में लवन, कोरदा, डोंगरा के माता सेवा समिति के सदस्यों ने पुरी यात्रा मे जस गीत,माता सेवा गाते हुए गली भ्रमण किए. साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सभी नतमस्तक दिखे,माता के भक्त अपने शरीर में बडे़-बडे़ त्रिशूल मुंह के आर-पार किए हुए थे और भक्त जयकारे लगाते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button