
लवन परिक्षेत्र झेरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन ग्राम चंगोरी पुरीधाम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता संगठन की मजबूती और शिक्षा के स्तर को सुधारने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई अधिवेशन के दौरान समाज के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी सत्र से कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च (अधिकतम) अंक प्राप्त करने वाले यादव समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा ताकि युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुजेराम यादव (वकील) एवं संरक्षक झेरिया यादव समाज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल यादव ने की इस अवसर पर मेलाराम यादव (उपाध्यक्ष, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) रामनाथ यादव (अध्यक्ष) लच्छमण यादव (उपाध्यक्ष) रामनारायण यादव (कोषाध्यक्ष) मुन्ना यादव (सचिव) कृष्ण कुमार, मल्होच्छ राम, मोहन यादव, मदन यादव, राम यादव, कोमल यादव, कंडे राम यादव,भोज यादव, राजाराम यादव,चिंतामणी यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील यादव एवं डॉ. गन्नू यादव द्वारा किया गया।



