लवन

अहिल्दा में कल सजेगी नृत्य की महफिल: ‘डांस पे चांस मार ले’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

( रॉकी साहू लवन )ग्राम अहिल्दा में कला और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 जनवरी दिन शनिवार को भव्य डांस प्रतियोगिता ‘डांस पे चांस मार ले’ का आयोजन किया जा रहा है वही इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह है
प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिनके प्रोत्साहन के लिए कुल 12 पुरस्कार रखे गए हैं। मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:

प्रथम पुरस्कार: ₹20,001 (बीस हजार एक रुपये) द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 (पंद्रह हजार रुपये) अन्य आकर्षण: इसके अतिरिक्त 10 अन्य श्रेणियों में भी नकद पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं आयोजन कर्ताओ ने क्षेत्र के समस्त कला प्रेमियों और दर्शकों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button