Uncategorized

ग्राम खपरी में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सुवा झांकी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

डोमार साहू (गिधपुरी)
खपरी दीपावली के पावन उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस वर्ष भी आगामी शुक्रवार को ग्राम खपरी में राज्य स्तरीय सुवा झांकी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न टीमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकार प्रीति झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से यह वार्षिक कार्यक्रम रखा गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार विवरण

  • प्रथम पुरस्कार: 10,000 रुपये
  • अंतिम (सातवां) पुरस्कार: 1,501 रुपये
    नोट द्वितीय से छठवें स्थान तक के विजेताओं को भी निर्धारित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
    आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी कला प्रेमियों, ग्रामीणों और प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button