लवन
डमरु ग्राम में दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

( रॉकी साहू लवन ) विश्व वंदनीय सतगुरु कबीर साहेब की असीम महिमा जो विश्व विख्यात है जिनके गुणगान के लिए ग्राम डमरु में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह आध्यात्मिक आयोजन 4 और 5 अप्रैल शनिवार एवं रविवार को आयोजित होगा वही आयोजन कर्ता डॉ. टेकराम साहू कविता साहू नें बताया की समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से 4 अप्रैल शनिवार प्रातः 10बजे से कार्यक्रम का प्रारंभ एवं 5 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्संग व दोपहर 1 बजे चौका आरती का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में त्रिलोकी दास साहेब सतगुरु कबीर आश्रम पोटियाडीह, धमतरी छत्तीसगढ़ का सानिध्य प्राप्त होगा आयोजकों ने समस्त भक्तजनों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पधारकर सत्संग का लाभ लेने व कार्यक्रम को सफल बनाने और पुण्य के सहभागी बनने का विनम्र निवेदन किया है


