
डोमार साहू गिधपुरी – सावन के पवित्र महापर्व के अवसर पर कबीर ट्रेडर्स गिधपुरी के संचालक खिलेंद्र साहू द्वारा शिव भक्तों और कांवरियों के लिए एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी भक्तों ने भक्तिभाव से शिव की महिमा का गुणगान किया और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया।इस धार्मिक आयोजन के दौरान खिलेंद्र साहू ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, “सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव के धाम जाने वाले कांवरियों और भक्तों की सेवा करने से मन गदगद हो जाता है। सृष्टि में शिव से बड़ा कोई नहीं है। हमारा कर्म और सनातन धर्म हमें यही सिखाता है कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलें और अधर्म के रास्ते से दूर रहें। भक्तों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।”इस महाप्रसाद और भंडारे के सफल आयोजन में खिलेंद्र साहू के पूरे परिवार ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई और सेवा कार्य में सहयोग किया। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आए कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।




