
( डोमार साहू गिधपुरी)
मुख्य बिंदु – रोहिणी, गौरीशंकर वर्मा ने अपनी बेटी की जन्मदिन पर न्यौता भोज कराया।

बलौदा बाजार के प्रथम ग्राम पंचायत खरतोरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पोषण माह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुए साथ ही रोहिणी, गौरीशंकर वर्मा ने अपनी बेटी की जन्मदिन पर न्यौता भोज कराया। यह आयोजन बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र भारती सरपंच ग्राम पंचायत खरतोरा ,पूर्व सरपंच सविता बिसेसर वर्मा, उपसरपंच कमलेश यदु, पंच प्रतिनिधियों में इंदु वर्मा, राजेश्वरी साहू, प्रमिला साहू, बेलशिया साहू, सावित्री जायसवाल एवं समाज सेवी लीलाधर साहू, गर्भवती, शिशुवती, समस्त हितग्राही बच्चे व उनके पालकों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सभी पाल्यों ने सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यमुना साहू , राजेश्वरी साहू , व सहायिका फुलवा वर्मा , अमरीका वर्मा को उक्त आयोजन के लिए बधाई देते हुए प्रशंसा पत्र दिया।सभी ने बच्चों के साथ बैठकर खीर, पुरी ,फल, पकवान का आनंद लिया ।उक्त अवसर पर कार्यकर्ता यमुना साहू ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत संचालित पोषण माह के विषय पर आधारित पोषण आहार, महतारी वंदन, मातृ वंदना, N.R.C न्यौता भोज पर चर्चा किया बतलाया । एवं उपस्थित सदस्यों व पाल्य के साथ मिलकर
मुनगा का पौधा लगाया।


