गिधपुरी

ग्राम पंचायत वटगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छेरछेरा का महान पर्व

डोमार साहू ( गिधपुरी)
ग्राम पंचायत वटगन में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और आस्था से जुड़ा छेरछेरा का महान पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की गलियों में बाजा-गाजा, गड़वा बाजा और रामधुनी मंडली के साथ बच्चे, बुजुर्ग एवं सियान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
छेरछेरा पर्व के दौरान छेरछेरा माई कोठी में धान का दान (धानला) किया गया। ग्रामीणों ने “हेर-हेर” की परंपरा का पालन करते हुए दान देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।
गली-गांव में भ्रमण करते हुए रामधुनी मंडली एवं गड़वा बाजा वालों ने छेरछेरा पर्व को उल्लासपूर्ण बना दिया। ग्रामीणों ने इसे दान और एकता का महापर्व बताते हुए परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
गुनीराम वर्मा, जीवन वर्मा, किशन वर्मा, पुरन चंद्राकार, दयाराम वर्मा, घनश्याम वर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकार, अशोक चंद्राकार, बरातु वर्मा, पुनीत पटेल, खोरबाहरा, येदु-खेदु वर्मा, परसोत्तम वर्मा, शिवचरण वर्मा, मंशा वर्मा एवं मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
छेरछेरा के इस पावन पर्व ने ग्राम पंचायत वटगन में सांस्कृतिक एकता, आपसी भाईचारे और दान भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button