बलौदाबाजार

कुसमुंद में डॉ. बेदलाल साहू की अनूठी पहल, 37 माता-पिता की चरण वंदना और 40 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

( डोमार साहू गिधपुरी) आरंग …..माता-पिता के त्याग, तपस्या और संस्कारों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने तथा ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को ससम्मान मंच प्रदान कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए आरंग क्षेत्र के कुसमुंद गांव मे एक ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
व्याख्याता (रसायन शास्त्र) डॉ. बेदलाल साहू एवं उनके परिवार के आतिथ्य व ‘ शिक्षा संकल्प विकास समिति छत्तीसगढ़ ‘ के तत्वावधान में 10 नवंबर को ‘माता-पिता चरण वंदन , पाद प्रक्षालन , पूजा एवं गांव गौरव सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। यह पूरा अनुष्ठान स्व. श्रीमती देवकुंवर एवं घसिया राम साहू की स्मृति को समर्पित है।मंगलवार को शाम 4 बजे से स्थानीय बरगुडी चौक पर मुख्य समारोह का आगाज हुआ।
इस दौरान ग्राम कुसमुंद में निवास करने वाले 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी जाति वर्गों के 37 वरिष्ठ नागरिकों का चरण वंदन, पाद-धोवन और विधि-विधान से पूजन और शॉल श्रीफल से सम्मान करके आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा, पुलिस, कृषि, व्यवसाय, कला और सामाजिक क्षेत्र में अपनी मेहनत के बूते उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाले ग्राम कुसमुंद तथा आसपास के क्षेत्र के 40 प्रतिभावान व्यक्तित्वों को सार्वजनिक मंच से ‘ गांव गौरव सम्मान ‘ शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर नवाजा गया।
इस गरिमामयी समारोह की महत्ता बढ़ाने के लिए प्रशासनिक और कला जगत के कई दिग्गज शिरकत हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के एनएआई के सहायक निदेशक डॉ. एस.एल. साहू होंगे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी निशा ठाकुर के पिताजी श्री माखन लाल ठाकुर प्रधान पाठक उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल इंजीनियर सेवक साहू , पटवारी संत राम साहू , श्री झाड़ू राम साहू कुसमुंद , श्री बलिराम साहू चपरीद, श्री मेहत्तर लाल साहू तुलसी , श्री मनराखन लाल साहू परसदा, श्री पुनीत राम साहू कुसमुंद और श्री फत्तेलाल साहू प्रधान पाठक शामिल हुए। समारोह के दौरान गंगा साहू द्वारा रचित और स्वरबद्ध संगीतमयी लोकगीत की प्रस्तुति ‘लोक बयार राजा मोरध्वज नगरी, आरंग’ माटी की सोंधी खुशबू बिखेरी , जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
डॉ. बेदलाल साहू की इस पहल को आधुनिक चकाचौंध के बीच बुजुर्गों के प्रति आदरभाव की परंपरा को जीवंत रखने , श्रवण कुमार की परंपरा को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से और ग्रामीण प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षा रूपी प्रकाश को अनवरत जलाए रखने व इसे कभी भी नहीं बुझने देने के लिए आयोजक परिवार को संकल्प करवाते हुवे दीपदान भी किए , इस दीपदान को श्रीमती रीना साहू और उनके परिवार द्वारा ग्रहण करके संकल्प भी लिए जिसकी सराहना उपस्थित सभी दर्शकों तथा क्षेत्रवासियों ने किया। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, प्रबुद्धजनों और युवाओं को धन्यवाद दी है कि वे इस अनूठे संस्कारोत्सव में भारी संख्या में उपस्थित होकर इस पवित्र आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाएं। इस कार्यक्रम को मां कर्मा अंग्रेजी विद्यालय के संचालक श्री नन्द कुमार साहू , श्रीमती सुनीता साहू शिक्षिका , दामोदर चंद्राकर , सुखुराम साहू , डॉ. तोमन लाल साहू , किशन निषाद , योगेंद्र साहू , अनिल पुष्पकार , डेविड पुष्पकार , तुलसी राम सोनकर , पंडित छत्रधर दीवान , नीरजा साहू , मितान्जली मोहंती , होरीलाल पटेल इत्यादि ने आधुनिक युग के लिए प्रेरणा बताते हुवे क्षेत्र में अत्यंत हर्ष का माहौल बताया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बेद लाल साहू एवं श्री ढालेंद्र साहू द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती रीना साहू व्याख्याता द्वारा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button