पलारी

ग्राम भरूवाडीह में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम संपन्न, विधायक संदीप साहू ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

(डोमार साहू गिधपुरी)
कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के तहत आज ग्राम भरूवाडीह में एक विशाल जनसंपर्क एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है और जनता के अधिकारों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के माध्यम से हम जनता की आवाज को बुलंद कर रहे हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।”
सभा के पश्चात विधायक संदीप साहू एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने केक काटकर ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिधपुरी मंडल प्रभारी अश्वनी वर्मा मंडल अध्यक्ष गंगोत्री कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button