पलारी

शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में शिक्षक -पालक बैठक

पलारी- शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में शिक्षक -पालक बैठक आयोजित की गईं, सर्वप्रथम माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया| बैठक के निरिक्षण कर्ता आबकारी विभाग के पी माधव राव ने बच्चों की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रगति, व्यवहार, और अन्य शैक्षिक पहलुओं पर चर्चा करना है,विद्यालय में, हम मानते हैं कि माता-पिता और शिक्षक एक साथ मिलकर काम करके छात्रों के लिए सर्वोत्तम संभव शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही संकुल समन्वयक टीकारम वर्मा ने कहा कि शिक्षक-पालक बैठक माता-पिता को अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,व्यवहार और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। सरपंच राजेश घृतलहरे जी ने कहा कि यह बैठक शिक्षकों को माता-पिता से जुड़ने और छात्रों के लिए एक सहायक और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करने के लिए एक मंच भी प्रदान करती है। शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष केशराम ध्रुव ने कहा कि हम सभी माता-पिता को इस प्रकार के महत्वपूर्ण बैठकों में बच्चों के सर्वागिण विकास हेतु भाग लेना चाहिए आपकी भागीदारी छात्रों के लिए एक सफल शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस बैठक में विद्यालय के प्रधानपाठक पुरुषोत्तम लाल यादव जी ने 11 बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए सभी पालकों का आभार ब्यक्त किया | बैठक का संचालन शिक्षक दिलीप साहू ने किया,इस अवसर पर दीनदयाल, रवि, गणेश, दिनेश, दिलीप, अशोक, भीष्मदेव, गिरिवर, सालिक राम,सत्या ध्रुव, पम्पाबाई जानकी, ममता, धनेशवरी, संजना, नंदनी, सावित्री एवं बच्चे उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button