
रायपुर संभाग में सचिव और उपाध्यक्ष रहने के बाद अब मिली मीडिया प्रभारी की नई जिम्मेदारी
युवाओं को समाज से जोड़कर संगठित समाज का निर्माण करना ही मुख्य लक्ष्य डोमार साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग में डोमार साहू को मीडिया प्रभारी का नवीन दायित्व सौंपा गया है। अपनी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू और रायपुर संभाग के अध्यक्ष मनीष साहू का सहृदय आभार व्यक्त किया है।नवीन दायित्व मिलने पर डोमार साहू ने कहा, “निश्चित तौर पर जीवन में पहले परिवार और उसके बाद समाज की सेवा करने का अवसर मिलना एक बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। हम सभी को समाज में रहकर अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। आज के समय में युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना बेहद आवश्यक है, ताकि एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण किया जा सके।”उन्होंने अपने सांगठनिक अनुभवों को साझा करते हुए आगे कहा कि इससे पहले वे रायपुर संभाग में संयुक्त सचिव और फिर उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन ने अब उन पर जो भरोसा जताते हुए मीडिया प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी है, वे इसका भी पूरी निष्ठा और सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।डोमार साहू की इस नियुक्ति पर साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




