बलौदाबाजारगिधपुरी

ग्राम पंचायत मलपुरी में श्रीमद्भभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

(डोमार साहू गिधपुरी) ग्राम पंचायत मलपुरी में आज सोमवार से 9 दिवसीय श्रीमद्भाभा गवत कथा का शुभारंभ हो गया है कथा वाचक पंडित श्री बलदाऊ महराज द्वारा भगवान श्री कृष्णा की लीलाओं और श्रीमद्भाभा गवत के दिव्या ज्ञान का रसपान कराया जाएगा कथा का मुख्या उद्देश्य धर्म भक्ति और सेवा के महत्व को जन जन तक पहुंचाना है जिससे समाज में सकारात्मक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो सके इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

वही
कलश यात्रा दोपहर तालाब के तट मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ग्रामीण के लोगो का कहना है कि इस भव्य आयोजन में विशेष
9 दिवसीय भागवत कथा में
भंडारा का आयोजन रखा गया है जिसमें कथा के पश्चात प्रतिदिन भक्तों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है। वही कथा का समापन 27/01/2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button