
आज खेती से लागत मूल्य निकालना मुश्किल
पेट्रोल डीजल खाद बीज बिजली के दाम में बढ़ोतरी से जनता परेशान
भूपेश सरकार के समय पास हुआ चौथे किसत की माँग
डोमार साहू (गिधपुरी) – सुहेला में आयोजित किसान कांग्रेस की बैठक में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है आज किसान बड़ी हुई महंगाई से त्रस्त है ऊपर से किसानो को सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज नहीं मिल रहा है बढ़ी हुई मगर प्राइवेट दुकानों में अनाप शनाप दरों में खाद बेचा जा रहा है।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरजू प्रसाद ने जिला में नियुक्त किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि खेती का समय सर पर है अब हमे चुप नहीं बैठना है हमे किसानो के हर समस्या दूर करने उनके साथ कदम से क़दम मिला कर संघर्ष करना है इसी क्रम में जिला किसान कांग्रेस के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है मगर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है सरजू प्रसाद ने कहा अब हम सभी किसान भाइयो के साथ राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंप कर किसानो की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करने रायपुर जाना है।
पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है किसानो को हतोत्साहित करने के लिए कभी भौतिक सत्यापन कभी खाद बीज की किल्लत के नाम से परेशान किया जा रहा है उन्होंने भूपेश सरकार में पास हुए चौथे किस्त तुरंत जारी करने की मांग की साथ ही कहा कि जब सब चीजों के दाम में वृद्धि हुई है तो किसानो के धान मूल्य में वृद्धि क्यों नहीं हुई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अयाज अहमद फ़ारूक़ी ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा ही किसान विरोधी रही है केंद्र द्वारा पास किये गए किसानों विरोधी तीन काले क़ानून के विरोध में किसानो ने जब आंदोलन किया तो उसमे लगभग सात सौ किसान मारे गए थे तब मजबूर होकर काले क़ानून को वापस लेना पड़ा था डॉ फ़ारूक़ी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोगो को मुद्दों से भटकाने के लिए हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद जाति धर्म के नाम पर लड़ाती है आज देश में किसान जवान मजदूर महिलाये सभी वर्ग परेशान है मगर सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं, आज मंगाई की बेतहाशा वृद्धि खाद बीज किसानो को मिल नहीं रहा है पेट्रोल डीजल गैस में महंगाई से खेती करना मुश्किल हो गया है।
कार्यक्रम को रामखेलावन शर्मा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष चंद्राकर, सनी चंद्राकर, लखन साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन किसान ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा और आभार प्रदर्शन सुहेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप वर्मा ने किया कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सालिक सिंह ठाकुर हेमू पटरे गैंदु साहू पुनाऊ साहू आमिर जायसवाल सुधू जायसवाल भूलन वर्मा रामखिलावन वर्मा जय धुरंधर सहित किसान कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।


