गिधपुरी

गातापार में आदिवासी गोंड समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक संदीप साहू

डोमार साहू ( गिधपुरी) कसडोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गातापार में आदिवासी गोंड समाज के लिए एक हर्ष का अवसर रहा यहाँ नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने समाज के लोगों को बधाई दी उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए संगठित होना आवश्यक है और सामुदायिक भवन इसमें सेतु का कार्य करते हैं यह भवन केवल एक ढांचा नहीं है बल्कि ग्राम की सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा यहाँ होने वाले सामाजिक आयोजनों चर्चाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एकता को बल मिलेगा
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी गोंड समाज के सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे साथ ही आदिवासी गोंड समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button