गिधपुरी

विधायक संदीप साहू ने ग्राम गातापार में राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

कसडोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गातापार में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला यहाँ देसहा यादव समाज दत्तान परिक्षेत्र द्वारा नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का गरिमामय आयोजन किया गया

इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू मुख्य रूप से सम्मिलित हुए विधायक ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया इस दौरान उन्होंने भगवान से समस्त प्रदेश और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का केंद्र होते हैं उन्होंने देसहा यादव समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इस अवसर पर बड़ी संख्या मे समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button